UpdateMarts•Com
Follow Channel

12 January 2026

सातवीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार

काकोरी,  । पारा में 13 वर्षीय सातवीं की छात्रा को असलहा दिखाकर छेड़छाड़ करने के मामले में पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी है। पुलिस ने आरोपी बुद्धेश्वर निवासी ऑटो चालक दीपक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।



इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पारा निवासी 13 वर्षीय सातवीं की छात्रा अपने भाइयों को छोड़ने स्कूल जाती थी। रास्ते में ऑटो चालक दीपक साथियों के साथ रोककर छेड़छाड़ करने का प्रयास करता था। पिछले माह दीपक ने ऑटो से छात्रा को जंगल में ले जाकर असलहा दिखाकर छेड़छाड़ की थी। आरोपी ने पीड़िता को किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बेटी के गुमसुम रहने पर मां ने पूछताछ की तो उसने आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता की मां ने नामजद मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने पड़ताल के बाद पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमे रेप की पुष्टि हुई थी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more