हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 January 2026

शिक्षकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का जल्द मिले लाभ : शिक्षक संघ

 

लखनऊ। पांच सितंबर को शिक्षक दिवस पर की गई घोषणा के बाद भी अभी तक शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू नहीं हो सकी है। । उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पांडेय गुट) ने इस पर नाराजगी जताते हुए मुख्यमंत्री से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक दिवस पर बेसिक, माध्यमिक के शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशकों के लिए राज्यकर्मियों के समान चिकित्सा सुविधा देने की घोषणा मुख्यमंत्री ने खुद की थी किंतु अधिकारी इसे प्रभावी नहीं कर सके हैं। संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.

ओम प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस मामले में सभी शिक्षकों को यह सुविधा देने की घोषणा की गई थी। विभागीय अधिकारी इसके लिए अभी तक आदेश जारी नहीं कर सके हैं। शिक्षक नेताओं ने मुख्यमंत्री व अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा का ध्यान आकृष्ट कर घोषणा को लागू करने से जुड़ी औपचारिकता जल्द पूरी करने की मांग की।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more