हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 January 2026

प्रदेश भर के मतदाता केंद्रों पर सूची वाचन अभियान चलाया


लखनऊ। रविवार को पूरे प्रदेश में मतदान केन्द्रों पर मतदाता सूची का वाचन किया गया। बीएलओ ने अपने बूथों पर मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया। इस दौरान मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा सहित एसआईआर से जुड़े प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने जिलों में बूथों का जायजा भी लिया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया किअभियान के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय के अधिकारियों के साथ जिलों में इस कार्य जुड़े अधिकारियों ने अपने जिले के मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर अनुश्रवण किया।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more