हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 January 2026

विद्यालयों में आयोजित होगा खेल और वार्षिकोत्सव

 

प्रतापगढ़। परिषदीय विद्यालयों के साथ कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में 31 जनवरी तक खेल और वार्षिकोत्सव का आयोजन किया जाएगा। शासन के निर्देश के बाद विद्यालयों में तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। खेल उत्सव के तहत विद्यालय स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, वार्षिकोत्सव में बच्चे सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। बच्चे नृत्य, गायन, नाटक व भाषण की प्रस्तुति देंगे। कार्यक्रम में अभिभावकों को भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि वह अपने बच्चों की प्रतिभा को देख सकें। वार्षिकोत्सव आयोजन के लिए विद्यालयों को 1200 रुपये धनराशि मुहैया कराई गई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more