हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 January 2026

बीएलओ को सम्मानित कर बढ़ाया मान


लखनऊ। इंदिरानगर आवासीय महासमिति ने रविवार को एसआईआर के काम में लगे बीएलओ को सम्मानित किया। इंदिरानगर के सेकटर नौ स्थित सेन्ट्रल एकेडमी स्कूल में आयोजित समारोह में बीएलओ का माला पहनाकर सम्मान बढ़ाया। महासमिति के महासचिव सुशील कुमार बच्चा ने बताया है कि बीएलओ ड्यूटी में लगे कर्मचारी व अधिकारी बड़ी मेहनत से काम कर रहे हैं।


महासमिति ने नागरिकों से अपील की है कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदाता अवश्य बनें। जिससे अच्छे प्रतिनिधियों को चुनाव कर सकें। ताकि मजबूत राष्ट्र का निर्माण हो सके। सम्मानित बीएलओ राजेश कुमार,किशोर कुमार, प्रदीप वर्मा, आबिदा शाद, सुधा सिंह,अमित कुमार श्रीवास्तव, अनिकेत कुमार, दीपक चौधरी, रोहित, वैभव चौहान, नेपेन्द्र सिंह आदि रहे। इस मौके पर देवीशरण त्रिपाठी, सुभाष शर्मा, पीके जैन, कैलाश जैन, सुशीला गुप्ता, कीर्ति चौधरी, पूर्व पार्षद बीएन सिंह आदि समाजसेवी शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more