हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 January 2026

आधे अभ्यर्थियों ने छोड़ दी एलटी ग्रेड अंग्रेजी की परीक्षा


प्रयागराज, । राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) अंग्रेजी विषय के 653 पदों पर भर्ती के लिए रविवार को सुबह नौ से 11 बजे की पहली पाली में नौ जिलों के 247 केंद्रों पर प्रारंभिक परीक्षा कराई गई।



उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार अंग्रेजी विषय में पंजीकृत 1,11,264 अभ्यर्थियों में से कुल लगभग 53.50 प्रतिशत उपस्थित रहे। यानि 47.5 फीसदी या लगभग आधे अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं तीन से पांच बजे की दूसरी पाली में शारीरिक शिक्षा के 258 पदों की परीक्षा 80 केंद्रों पर कराई गई। इसमें पंजीकृत 34,290 अभ्यर्थियों में से कुल उपस्थिति लगभग 66.95 प्रतिशत रही। परीक्षा नियंत्रक के अनुसार दोनों पाली की परीक्षा सकुशल, निर्विघ्न एवं शुचितापूर्वक सम्पन्न हुई।

सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने उलझाया

अंग्रेजी विषय की परीक्षा में अभ्यर्थियों को सामान्य अध्ययन के प्रश्नों ने थोड़ा परेशान किया। प्रश्नपत्र में सामान्य अध्ययन के 30 और विषय से संबंधित 120 प्रश्न थे। सामान्य अध्ययन में सुमेलित और विचार करने वाले प्रश्न खासतौर से उलझाने वाले थे। आम की संकर प्रजाति ‘रत्ना’ किसका संकरण है, किस ग्रन्थ में यूनानी राजा मेनांडर और बौद्ध भिक्षु नागसेन के बीच दार्शनिक वार्तालाप का उल्लेख मिलता है जैसे प्रश्न पूछे गए थे।


Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more