हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

19 January 2026

यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये मनोवैज्ञानिक हेल्पडेस्क शुरू



लखनऊ,  यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिये मण्डलीय मनोवैज्ञानिक हेल्प डेस्क शुरू हुई है। मनोवैज्ञानिक हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को परीक्षा के तनाव, घबराहट, बेहतर प्रदर्शन का दबाव, एक्रागता में दिक्कत और भय का समाधान बताएंगे।



मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि मनोवैज्ञानिक परीक्षार्थियों को भय मुक्त, तनावमुक्त होकर परीक्षा में सम्मिलित होने के टिप्स दिये जाएंगे।


जेडी डॉ. प्रदीप कुमार सिंह और मंडलीय मनोवैज्ञानिक, मनोविज्ञानशाला षष्ठ मण्डल के नेतृत्व में मण्डलीय मनोविज्ञानशाला में हेल्पडेस्क 2026 का गठन कर दिया गया है। डेस्क पूर्वान्ह 11 से अपरान्ह चार बजे तक सक्रिय होगी।

ये विशेषज्ञ समस्याओं का समाधान करेंगे

प्रीति श्रीवास्तव, प्रवक्ता मनोविज्ञान

मोबाइल नम्बर - 8468946232

डॉ. नीरा सिंह, प्रवक्ता मनोविज्ञान

मोबाइल नम्बर-9456493943

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more