हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 January 2026

परीक्षा निरस्त कराने के लिए सौंपा ज्ञापन

प्रयागराज। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय के गुरुवार को प्रयागराज पहुंचने पर प्रतियोगी छात्रों ने मुलाकात कर अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 51 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा को निरस्त करवाने के लिए सामूहिक नकल के सबूत एवं ज्ञापन सौंपा।



नेता प्रतिपत्र ने विषय को गंभीरता से उठाने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में आशुतोष पांडेय, अरविंद उपाध्याय, अभिजीत सिंह, लालता प्रसाद, अभिषेक मिश्रा, शुभम मिश्रा, मनीष सिंह, अवनीश यादव, डॉ. राजेंद्र पटेल, डॉ. ब्रजेंद्र सिंह, महेन्द्र यादव, अभिजीत सिंह, ज्ञानेंद्र द्विवेदी और डॉ. प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more