हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

02 January 2026

गर्मी की छुट्टियां घटीं और सर्दियों का अवकाश बढ़ा


प्रयागराज,  राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) लागू होने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों में शैक्षणिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। सेमेस्टर सिस्टम लागू होने के साथ ही विश्वविद्यालय के अवकाश कैलेंडर में भी संशोधन किया गया है, जिसका सीधा असर गर्मी और सर्दी की छुट्टियों पर पड़ा है।



नए शैक्षणिक प्रावधानों के तहत गर्मियों की छुट्टियों में 15 दिन की कटौती की गई है, जबकि शीतकालीन अवकाश को 15 दिन बढ़ा दिया गया है। अब ग्रीष्मावकाश केवल एक महीने का रह गया है, जो पहले वार्षिक परीक्षा प्रणाली के दौरान लगभग 45 दिनों का होता था। मई से शुरू होने वाला ग्रीष्मावकाश अब जून माह से आरंभ होगा। इसके विपरीत शीतकालीन अवकाश को विस्तार दिया गया है। विश्वविद्यालय में 24 दिसंबर से शीतकालीन अवकाश शुरू हुआ है और 19 जनवरी को कक्षाएं दोबारा संचालित होंगी। हालांकि गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए अलग कार्य-तिथि निर्धारित की गई है। सेमेस्टर परीक्षाएं 23 दिसंबर को समाप्त हो चुकी हैं। जनवरी में ही परीक्षाफल घोषित करने का प्रयास है, ताकि अगले सेमेस्टर की पढ़ाई शुरू की जा सके।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more