11 February 2026

15 शिक्षक राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चयनित

 


लखनऊ । प्रदेश के राजकीय एवं एडेड स्कूलों के 15 अध्यापकों को राज्य अध्यापक पुरस्कार के लिए चुना गया है। शासन ने मंगलवार को पुरस्कार के लिए चयनित शिक्षकों की सूची जारी कर दी। इन शिक्षकों को जल्द ही मुख्यमंत्री के हाथों पुरस्कृत किया जाएगा।


चयनित शिक्षकों में रायबरेली के गिरिजेश कुमार मल्ल‌, गाजियाबाद की रेनू तोमर, गोरखपुर के महेश्वर प्रसाद त्रिपाठी, संत कबीर नगर के अरुण कुमार ओझा‌ एवं डॉ अभिषेक कुमार सिंह, रामपुर के डॉक्टर गौरव वार्ष्णेय समेत अन्य शिक्षकों के नाम शामिल है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more