28 February 2026

5 मार्च को स्थानीय अवकाश की मांग

 

5 मार्च को स्थानीय अवकाश की मांग


बरेली। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ बरेली की जिला इकाई ने डीएम आफिस में ज्ञापन सौंपा है। जिलाध्यक्ष जितेंद्र गंगवार ने बताया कि डीएम ऑफिस की तालिका में तीन फरवरी का स्थानीय अवकाश है, पर सीमए ने इसे सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।



होली का मुख्य त्योहार 4 फरवरी को अवकाश तालिका में दिया है। तमाम शिक्षक अन्य जिलों के हैं। सभी ने 3 के स्थान पर 5 फरवरी को जिले का स्थानीय अवकाश घोषित करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में गिरजेश कुमार, देवेंद्र गंगवार, ऋतु मिश्रा, अरविंद चौधरी, अजय कुमार आदि रहे।