25 February 2026

नए मतदाता फार्म-6 भरते समय बरतें विशेष सावधानी


 लखनऊः भारत निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) अभियान के तहत युवाओं को मतदाता बनने के लिए फार्म-6 भरते समय विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। फार्म-6 के साथ घोषणा पत्र अनिवार्य रूप से भरा जाए। फार्म में आवेदक का नाम व सही पता शुद्ध वर्तनी में, नवीनतम स्पष्ट फोटो और वर्तमान मोबाइल फोन नंबर अंकित किया जाना अति आवश्यक है। इससे उनका मतदाता फोटो पहचान पत्र त्रुटि रहित जारी


हो सकेगा और भविष्य में मतदान के समय उन्हें कोई असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा।


मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया वर्तमान में मतदाता बनने के लिए जो फार्म-6 जमा हुए हैं, उनमें कई ऐसे आवेदन हैं जिनमें लगाई गई फोटो धुंधली, अस्पष्ट और आयोग के मानकों के अनुरूप नहीं है। आनलाइन फार्म भरने पर आवेदक का डिजिटल फोटोग्राफ रंगीन, जेपीईजी फार्मेट पर अधिकतम दो एमबी के आकार का होना चाहिए