25 February 2026

दो छात्राओं से छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया

 

शाहजहांपुर। हाईस्कूल की दो छात्राओं के साथ एक युवक ने छेड़खानी की। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।


पुलिस के मुताबिक, युवक मानसिक रूप से कमजोर है। चौक कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि एक युवक उनकी 15 वर्षीय बेटी को आए दिन स्कूल वं कोचिंग आते-जाते रोकता था। उससे छेड़खानी करता था। पढ़ाई बंद होने की डर की वजह से बेटी ने कोई बात घर में नहीं बताई। महिला ने बताया कि 23 फरवरी को जब बेटी हाईस्कूल की परीक्षा देने के लिए जा रही थी, तभी उस युवक ने बेटी से रास्ते में छेड़खानी की। किसी तरह बचकर बेटी भागकर घर आई और पूरी घटना की जानकारी दी। महिला ने बताया कि युवक ने बेटी का आना-जाना दूभर कर रखा है। उसी युवक के खिलाफ मोहल्ले के ही एक और व्यक्ति ने तहरीर दी है।