17 March 2026

29334 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित 52 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग कल



प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय की 29334 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित 52 अभ्यर्थियों की काउंसिलिंग बुधवार सुबह दस बजे से समग्र शिक्षा अभियान के जिला परियोजना कार्यालय मम्फोर्डगंज में होगी। बीएसए अनिल कुमार ने अभ्यर्थियों से मूल शैक्षिक/ प्रशिक्षण अभिलेखों, मूल निवास/ जाति प्रमाण पत्र व मूल पहचान पत्र (आधार कार्ड व पैन कार्ड), 29334 गणित/विज्ञान भर्ती के ऑनलाइन आवेदन की प्रति,शुल्क रसीद एवं पूरित आवेदन पत्र की प्रति आदि के साथ जनपदीय चयन समिति के समक्ष उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।