18 March 2026

प्रदेश में 32,480 विद्यालय बने ‘निपुण’



लखनऊ। प्रदेश में 32480 प्राथमिक विद्यालय निपुण घोषित किए गए हैं। निपुण भारत मिशन के तहत डीएलएड प्रशिक्षुओं के माध्यम से इसका आंकलन कराया गया था। कक्षा एक और दो के छात्र-छात्राओं का विद्यालयवार परिणाम निपुण भारत मानिटरिंग सेंटर के माध्यम से सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी व प्रधानाध्यापक के लागिन पर प्रदर्शित कर दिया गया है।