18 March 2026

पढ़ाई बीच सत्र में छोड़ नहीं सकेंगे विद्यार्थी, ऐप आधारित ट्रैकिंग व्यवस्था लागू

 


 

लखनऊ। बेसिक से लेकर माध्यमिक तक के स्कूलों में बच्चे अब बीच सत्र में पढ़ाई छोड़ नहीं सकेंगे। ऐप आधारित ट्रैकिंग व्यवस्था से छात्रों की अब निगरानी करेगी।



इसके तहत यदि कोई छात्र नामांकन के बाद विद्यालय आना बंद करता है या लगातार अनुपस्थित रहता है, तो इसकी जानकारी स्कूल के साथ-साथ ग्राम प्रधान,बीएसए और डीआइओएस तक पहुंच जाएगी। इससे छात्रों की पहचान कर उन्हें दोबारा स्कूल से जोड़ने की प्रक्रिया शुरू की जा सकेगी। यह व्यवस्था देवीपाटन मंडल में यूनिसेफ के सहयोग से लागू की गई थी। इसके बेहतर परिणाम को देखते हुए अब इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जा रहा है।