प्रयागराज। परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में विज्ञान और गणित विषय की 29,334 सहायक अध्यापक भर्ती में चयनित 52 अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में बुधवार से शुरू हुई। जिसमें 47 अभ्यर्थी शामिल हुए जबकि पांच अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
बीईओ होलागढ़ लालजी शर्मा, बीईओ बहरिया शिव औतार, सैदाबाद बीईओ अखिलेश कुमार, बीईओ कौड़िहार क्षमाशंकर और नगर क्षेत्र प्रतिभा सिंह ने अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की और उनके सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों को जमा कराया। अभ्यर्थी निर्धारित शपथ पत्र एवं ऑफलाइन आवेदन पत्र भरकर जनपदीय चयन समिति के समक्ष उपस्थित हुए। बीएसए अनिल कुमार ने बताया कि जो अभ्यर्थी काउंसलिंग में शामिल हुए हैं उनके प्रमाणपत्रों की जांच के बाद पदस्थापन 23 को किया जाएगा।

