30 April 2026

स्कूलों में डीबीटी की तैयारी शुरू, 2.53 अरब स्वीकृत, कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को मिलेगा स्कूल बैग और स्टेशनरी

 



लखनऊ। प्रदेश में बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में एक अप्रैल से नए सत्र 2026-27 की शुरुआत हो गई है। इसी क्रम में बच्चों को स्टेशनरी, स्कूल बैग, जूता-मोजा, स्वेटर आदि के लिए डीबीटी के माध्यम से 1200 रुपये प्रति छात्र देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके लिए शासन ने 2.53 अरब रुपये स्वीकृत किए हैं।

बेसिक शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव वेद प्रकाश राय ने बेसिक शिक्षा निदेशक को पत्र भेजकर कहा है कि प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक, राजकीय विद्यालयों, समाज कल्याण विभाग के विद्यालयों, एडेड विद्यालयों के कक्षा एक से आठ के बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग के लिए यह वित्तीय स्वीकृति की गई है। उन्होंने बजट स्वीकृत करते हुए बच्चों के माता-पिता, अभिभावकों के आधार सीडेड बैंक खाते में इसे भेजने के निर्देश दिए हैं। ब्यूरो

केजीबीवी में कराएं शत-प्रतिशत नामांकन
बेसिक व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने सभी मंडलायुक्त व सीडीओ को कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों (केजीबीवी) में बालिकाओं के शत-प्रतिशत नामांकन कराने के निर्देश दिए हैं।