लखनऊ। प्रदेश में परिषदीय स्कूल गर्मियों में पांच घंटे ही संचालित होंगे। कोरोना से पहले गर्मियों में स्कूल पांच घंटे का ही होता था, लेकिन कोरोना के दौरान कोर्स पिछड़ने से जाड़ा-गर्मी दोनों सीजन में स्कूलों का समय छह घंटे कर दिया गया था। सरकार की सैद्धांतिक सहमति के बाद बेसिक शिक्षा विभाग में पूर्व की तरह स्कूलों का समय सुबह 7 से 12 या सुबह 8 से एक बजे किए जाने को लेकर तेजी से कवायद शुरू हो गई है।

