प्रतापगढ़। जिले में जनगणना की शुरुआत बुधवार से होगी। प्रथम चरण में 82 सौ प्रगणक घर-घर पहुंचकर भवनों का डाटा दर्ज करेंगे। भवन स्वामी से घर व कमरों की जानकारी लेकर प्रगणक जनगणना एप पर दर्ज करेंगे। वहीं, दूसरे चरण में एक जनवरी 2027 से लोगों की गणना कर उनका विवरण डिजिटल तरीके से एप पर दर्ज किया जाएगा।
दूसरे चरण की जनगणना में जाति आधारित जानकारी भी प्रगणक दर्ज करेंगे। जिला सह जनगणना अधिकारी आकांक्षा जोशी ने बताया कि जनपद में जनगणना
की शुरुआत बुधवार से होगी। 82 सौ प्रगणक जनगणना प्रक्रिया में लगाए गए हैं। जिसमें करीब 62 सौ शिक्षक शामिल हैं। 108 फील्ड अफसर जनगणना प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
तहसील और नगर पंचायत स्तर पर एसडीएम और ईओ का चार्ज अफसर बनाया गया है। 7 से 21 मई तक स्वगणना का फेज शुरू होगा। जनपद में 31 मार्च 2027 तक जनगणना प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। जिला जनगणना अधिकारी आदित्य प्रजापति ने बताया कि जनगणना के लिए प्रगणकों को प्रशिक्षण दिया गया है

