प्रयागराज। जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में शिक्षिकाओं और स्टाफ के 42 पदों पर भर्ती होगी। बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने 12 मई तक सभी पदों के महिला अभ्यर्थियों से ऑफलाइन आवेदन मांगे हैं। अभ्यर्थियों को समग्र शिक्षा अभियान कार्यालय मम्फोर्डगंज में डाक से या स्वयं उपस्थित होकर आवेदन पत्र जमा करना है। पूर्णकालिक शिक्षिका विज्ञान के तीन, गणित के चार, अंग्रेजी के दो, सामाजिक विषय और हिंदी के एक-एक पद जबकि अंशकालिक शिक्षिका कला क्राफ्ट एवं संगीत/गृह शिल्प, स्काउट गाइड एवं शारीरिक शिक्षा के तीन-तीन और कंप्यूटर के एक पद पर चयन होना है।

