एलटी ग्रेड अंग्रेजी के 286 आवेदन निरस्त
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (सहायक अध्यापक या प्रशिक्षित स्नातक) भर्ती 2025 की मुख्य परीक्षा के लिए 286 अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त कर दिए हैं। सर्वाधिक 186 आवेदन सिर्फ इसलिए निरस्त हो गए क्योंकि उसकी हार्ड कॉपी निर्धारित तिथि 23 मार्च तक आयोग को नहीं मिली। इसके अलावा 53 आवेदन इसलिए निरस्त हुए क्योंकि अभ्यर्थियों ने उत्कृष्ट/कुशल खिलाड़ी होने का दावा किया था लेकिन मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन में निर्धारित प्रारूप पर प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया।
एलटी ग्रेड गणित के 77 आवेदन निरस्त
प्रयागराज। राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में एलटी ग्रेड (प्रशिक्षित स्नातक या सहायक अध्यापक) भर्ती 2025 के तहत गणित विषय के 77 अभ्यर्थियों के मुख्य परीक्षा के आवेदन निरस्त कर दिए गए हैं। सर्वाधिक 42 आवेदन सिर्फ इसलिए निरस्त हुए हैं क्योंकि उसकी हार्ड कॉपी निर्धारित अंतिम तिथि 24 अप्रैल तक आयोग को नहीं मिली थी। 18 अभ्यर्थियों के आवेदन अनिवार्य शैक्षिक अर्हता नहीं होने के कारण निरस्त हुए हैं।

