06 May 2026

शिक्षामित्रों को कैशलेस इलाज तबादले की सुविधा जल्द: योगी

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों को कैशलेस चिकित्सा के साथ ही पारस्परिक स्थानांतरण (म्यूचुअल) की सुविधा का भी ऐलान किया।



वे मंगलवार को गोरखपुर में बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय शिक्षामित्र सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। योगी ने कहा कि सभी शिक्षामित्रों को 5 लाख रुपये का सालाना कैशलेस स्वास्थ्य कवर उपलब्ध कराया जाएगा। बेसिक शिक्षा परिषद को तत्काल सभी जरूरतमंदों को लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। शीघ्र ही समारोह आयोजित कर सभी को यह कार्ड दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि परिषद को तत्काल सभी शिक्षामित्रों के बैंक खाते खुलवाने का भी निर्देश दिया गया है। इससे मानदेय सीधा खाते में आएगा। सरकार ने शिक्षामित्रों को उनके जिले, नजदीकी स्कूल में तैनाती की व्यवस्था की है। विवाहित महिला शिक्षामित्रों को मायके या ससुराल के निकट ही म्यूचुअल ट्रांसफर की सुविधा दी जाएगी।