जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए पासवर्ड रीसेट करने की प्रक्रिया को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी जारी की गई है। जिन उपयोगकर्ताओं को लॉगिन में समस्या आ रही है या पासवर्ड भूल गए हैं, वे अब आसानी से पोर्टल के माध्यम से अपना पासवर्ड रीसेट कर सकते हैं।
निर्देशों के अनुसार, सबसे पहले उपयोगकर्ता को census.gov.in पर जाना होगा। इसके बाद निर्धारित स्थान पर अपनी User ID और Captcha दर्ज करना होगा। सभी विवरण भरने के बाद “Forgot Password” विकल्प पर क्लिक करना होगा। इसके माध्यम से संबंधित व्यक्ति का पासवर्ड रीसेट किया जा सकेगा।
विशेष रूप से यह स्पष्ट किया गया है कि पहली बार पासवर्ड रीसेट की प्रक्रिया केवल पोर्टल के माध्यम से ही संभव होगी। मोबाइल ऐप के जरिए पहली बार पासवर्ड रीसेट नहीं किया जा सकेगा। इसलिए सभी उपयोगकर्ताओं को सलाह दी गई है कि वे प्रारंभिक पासवर्ड रीसेट के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का ही उपयोग करें।
विभाग की ओर से यह भी कहा गया है कि किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उपयोगकर्ता अपने संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें तथा किसी अनधिकृत लिंक या वेबसाइट का उपयोग करने से बचें।

