हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

13 June 2026

प्राचार्य के 111 पदों का भेजा अधियाचन



प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त महाविद्यालयों में प्राचार्य के 111 रिक्त पदों का अधियाचन उच्च शिक्षा निदेशालय ने उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग को भेज दिया है। इनमें सह शिक्षा के 89 और महिला महाविद्यालय के 22 पद शामिल हैं। निदेशालय सूत्रों की मानें तो वर्तमान में प्रदेशभर के 330 एडेड महाविद्यालय में प्राचार्य के तकरीबन 200 पद खाली हैं लेकिन दर्जनों प्रबंधकों ने इसकी सूचना निदेशालय को उपलब्ध नहीं कराई है। वहीं असिस्टेंट प्रोफेसर के 1200 से 1300 पदों के बीच रिक्त पदों की सूचना भी जल्द ही आयोग को उपलब्ध कराई जाएगी।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more