13 June 2026

सरप्लस शिक्षकों की जारी होने लगी सूची


लखनऊ। यूपी में बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में चल रही स्थानांतरण प्रक्रिया में सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी होने लगी है। राजकीय माध्यमिक स्कूलों के सरप्लस शिक्षकों की कुछ मंडल में सूची शुक्रवार को जारी हुई। कुछ मंडलों में इसकी प्रक्रिया चल रही है। विभाग की ओर से इस पर शिक्षकों की आपत्तियां ली जाएंगी और फिर स्थानांतरण किया जाएगा।, जिससे जरूरत वाले स्कूलों में पर्याप्त शिक्षक मिल सकेंगे।