13 June 2026

प्रवक्ता भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा कल


प्रयागराज। राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता (पुरुष/महिला) भर्ती के 13 विषयों की प्रारंभिक परीक्षा-2025 रविवार को प्रदेश के 67 जिलों के कुल 891 परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9:30 से 11:30 बजे की पाली में कराई जाएगी। हिंदी, संस्कृ़त, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, भौतिक विज्ञान, उर्दू, गणित, समाजशास्त्र, जीव विज्ञान, अंग्रेजी, नागरिक शास्त्र एवं रसायन विज्ञान की परीक्षा के लिए उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने निर्देश भेज दिए हैं।