लखनऊ। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में 16 से 19 जून तक राज्य स्तरीय शिक्षक योग प्रतियोगिता होगी। इसमें प्रत्येक जिले से दो-दो शिक्षक आएंगे। हर जिले से एक महिला व एक पुरुष शिक्षक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। सभी जिलों के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण केंद्र (डायट) प्राचार्यों व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों से शिक्षकों की सूची मांगी है।

