14 June 2026

स्कूली राज्य खेल प्रतियोगिता 30 जून से



लखनऊ। माध्यमिक स्कूलों की राज्य खेल प्रतियोगिता का आयोजन 30 जून से 17 नवंबर तक होगा। सीनियर से लेकर सब जूनियर वर्ग में इन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिताओं का आयोजन अलग-अलग मंडलों में किया जाएगा। 30 जून से तीन जुलाई तक झांसी मंडल में सब जूनियर 15 वर्ष बालक, जूनियर नेहरू हॉकी 17 वर्ष बालक-बालिका, जूनियर नेहरू हॉकी समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।