लखनऊ। परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों का एक से दूसरे जिले में स्थानांतरित किए जाने की मांग की गई है। शिक्षकों का कहना है कि सरकार 60 हजार नए शिक्षकों की भर्ती करने की तैयारी में है। ऐसे में पहले अंतर्जनपदीय स्थानांतरण किया जाए। प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह का कहना है कि कई शिक्षक 20 वर्षों से अपने गृह जनपद में स्थानांतरण की राह देख रहे हैं।
14 June 2026
शिक्षकों ने की अंतर्जनपदीय स्थानांतरण की मांग