14 June 2026

वेतन आयोग की बैठक में रखेंगे पेंशनरों की मांगें



प्रयागराज। गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक शनिवार को विकास भवन में पूर्व मंडलायुक्त आरएस वर्मा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पेंशनरों की लंबित समस्याओं के समाधान में हो रही देरी पर नाराजगी जताई गई और जिलाधिकारी से प्रभावी कार्यवाही कराने की मांग की गई। आरएस वर्मा ने बताया कि पेंशनरों की विभिन्न मांगों को 22 व 23 जून को लखनऊ में आयोजित आठवें वेतन आयोग की बैठक में पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से रखा जाएगा। बैठक में हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कपिल कुलश्रेष्ठ ने जोड़ों के दर्द व रोबोटिक प्रत्यारोपण पर जानकारी दी, जबकि डॉ. रागनी मेहरोत्रा ने पर्यावरण संरक्षण पर व्याख्यान दिया।