लखनऊ। एनसीईआरटी की नई किताबों की कमी से छात्र परेशान हैं। जुलाई से दोबारा स्कूल खुलेंगे और किताबें न होने से विद्यार्थी परेशान हैं। विभिन्न कक्षाओं की सामाजिक विज्ञान विषय की किताबें नहीं मिल रहीं हैं। बाकी अन्य विषयों की किताबों की भी कमी है।
वहीं एनसीईआरटी लगातार किताबों को पहुंचाने की प्रक्रिया में जुटा हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत लागू किए जा रहे नए पाठ्यक्रम के अनुसार चरणबद्ध ढंग से किताबें बाजार में उपलब्ध कराई जा रही हैं।

