12 July 2026

टीजीटी-2021 के तीन और विषयों का परिणाम बदलेगा

 

प्रयागराज। सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) भर्ती 2021 के सामाजिक विज्ञान, कला और गृह विज्ञान विषयों का अंतिम परिणाम चार साल बाद बदलेगा।



तत्कालीन माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड ने अक्तूबर 2021 में इन विषयों का परिणाम घोषित किया था। चयन बोर्ड के परिणाम और उत्तरकुंजी से असंतुष्ट अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट में याचिकाएं की थीं। तीनों विषयों में दो-दो प्रश्नों पर आपत्ति सही पाई गई थी।