12 July 2026

यूपी के छात्रों के लिए नई हेल्थ बुक लागू, जंक फूड और मोबाइल स्क्रीन टाइम पर मिलेगा खास ज्ञान

 

लखनऊ। यूपी के परिषदीय स्कूलों, केजीबीवी व मान्यता प्राप्त स्कूलों के छात्रों को अब जंक फूड के दुष्प्रभाव व मोबाइल पर स्क्रीन टाइम के संतुलित प्रयोग की भी जानकारी दी जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से माई हेल्थ वर्ल्ड नाम से एक पुस्तक तैयार की गई है। जिसे स्कूलों में पढ़ाया जाएगा। हिंदी-अंग्रेजी दोनों माध्यमों में उपलब्ध यह किताब स्कूलों को पहुंचा दी गई है। 



जिसमें चित्रों के माध्यम से सरल व रोचक ढंग से बच्चों को स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां दी गई हैं। छात्रों को संतुलित व पौष्टिक आहार लेने, नियमित शारीरिक व्यायाम, योग व खेलकूद के महत्व के बारे में जागरूक किया जाएगा। साथ ही बच्चों को डिजिटल उपकरणों के सुरक्षित व बेहतर प्रयोग, पर्याप्त नींद लेने के फायदे के बारे में भी जागरूक किया जाएगा। केंद्र सरकार के निर्देशों के अनुसार इसे पढ़ाया जाएगा। महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह यह पुस्तक स्कूलों जागरूकता के लिए पढ़ाए जाने की व्यवस्था करें।




शिक्षण सामग्री का प्रयोग कक्षा शिक्षण, प्रार्थना सभा, बाल-सभा, अभिभावक -शिक्षक बैठक, विद्यालय स्वास्थ्य कार्यक्रमों इत्यादि में रखी जाएगीऔर इसका लाभ बताया जाएगा।