18 July 2026

स्कूल में कलावा हटवाने पर हंगामा, शिक्षिका को हटाया


शामली। जलालाबाद स्थित एक स्कूल में अध्यापक को एक शिक्षिका पर छात्र-छात्राओं के माथे से तिलक हटाने और हाथों में बंधा कलावा काटने का आरोप लगाते लोगों ने घंटों हंगामा किया। विद्यार्थियों के कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद शिक्षिका को स्कूल से हटाने की कार्रवाई के बाद हंगामा शांत हो सका।


जलालाबाद स्थित अपराजिता स्कूल की शिक्षिका पर आरोप है कि स्कूल में कुछ छात्र-छात्राओं के तिलक हटवा दिए और उनके हाथों से कलावा काट दिया। इस जानकारी के बाद अभिभावकों और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। वे तत्काल स्कूल पहुंच गए और प्रबंधन से आरोपी शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा कर दिया। प्रधानाचार्य निर्मला सिंघल ने समझाने का प्रयास किया कि किसी के भी सम्मान को ठेस नहीं पहुंचाएंगे।