17 July 2026

नीट यूजी का परिणाम जारी, आर्यन-पांशुल अव्वल

 

नीट यूजी का परिणाम जारी, आर्यन-पांशुल अव्वल


नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पेपर लीक के बाद अभूतपूर्व सुरक्षा के बीच आयोजित नीट यूजी 2026 का परिणाम गुरुवार रात को घोषित कर दिया गया। इसमें पंजाब के आर्यन और हरियाणा के पांशुल ने टॉप किया, इन दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए। क्वालिफाई करने वाले उम्मीदवारों में 58 प्रतिशत छात्राएं हैं। neet.nta.nic.in पर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं।



नीट यूजी 2026 प्रश्न पत्र लीक होने के कारण दोबारा कराई गई थी। 21 जून को दोबारा हुई परीक्षा में देश और विदेश के करीब 20 लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।