28 July 2026

पंचायत चुनाव कराने की मांग में याचिका पर सुनवाई टली

प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट में पंचायत चुनाव 2026 को लेकर चल रही सुनवाई सोमवार को टल गई। अगली सुनवाई 3 अगस्त को तय की गई है। मामले की सुनवाई न्यायमूर्ति अजीत कुमार व न्यायमूर्ति गरिमा प्रसाद की खंडपीठ कर रही है। प्रयागराज निवासी याची इम्तियाज हुसैन और दशरथ यादव की ओर से दाखिल अलग-अलग याचिकाओं पर एक साथ सुनवाई चल रही है। इम्तियाज हुसैन ने पंचायत चुनाव समय से नहीं कराए जाने को लेकर याचिका दाखिल की है जबकि दशरथ यादव ने उत्तर प्रदेश में ग्राम प्रधानों को प्रशासक नियुक्त करने के आदेश को चुनौती दी है। इससे पहले 13 मार्च को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने राज्य निर्वाचन आयोग से विस्तृत रूपरेखा मांगी थी। ब्यूरो