भारतीय स्टेट बैंक से किये जाने वाले MoU विषयक ।
महोदय,
आप अवगत हैं कि कैशलेस चिकित्सा सुविधा एवं डी०बी०टी० कार्यक्रम का शुभारम्भ मा० मुख्यमंत्री जी के कर कमलों से दिनांक 08 जुलाई, 2026 को पूर्वान्ह 10 बजे से हस्तकला संकुल / ट्रेड फैसिलेटेशन सेन्टर, वाराणसी में किया जाना है। उक्त कार्यक्रम के समानान्तर जनपदों में जिलाधिकारी एवं तहसील मुख्यालय के विकास खण्डों के उप-जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित कराया जाना है। मा० मुख्यमंत्री जी के कार्यकम में बेसिक शिक्षा विभाग के स्थायी एवं संविदा कार्मिकों के सामाजिक-आर्थिक सुरक्षा हेतु बेसिक शिक्षा विभाग और भारतीय स्टेट बैंक के बीच MoU का निष्पादन भी किया जाना है। जनपदों में होने वाले कार्यक्रम में भी उक्त MoU का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाना है। भारतीय स्टेट बैंक द्वारा MoU का व्यापक प्रचार-प्रसार जनपदीय कार्यक्रम में किया जायेगा। इस हेतु भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय अधिकारियों को उक्त कार्यकम में सम्मिलित होना है।
अतः उपरोक्त के कम में आपको निर्देशित किया जाता है कि भारतीय स्टेट बैंक के स्थानीय अधिकारियों के साथ आवश्यक सहयोग प्रदान करने का कष्ट करें।


