पहले चरण की तरह दूसरी में भी ऑनलाइन प्रक्रिया
5 से 9 जनवरी पुनरीक्षण कार्य किए जाएंगे
लखनऊ, जातिगत गिनती के साथ जनगणना का दूसरा चरण एक दिसंबर से शुरू होगा। उसके पहले नागरिकों को खुद अपनी गिनती करवाने का मौका दिया जाएगा। 16 से 30 नवंबर तक लोग अपनी गिनती अपनी जाति के साथ करवा सकेंगे।
ये भी पढ़ें - स्कूल में शिक्षामित्र की हालत बिगड़ी, मौत
जैसे पहले चरण में प्रक्रिया ऑनलाइन थी, ठीक उसी तरह दूसरे चरण में भी ऑनलाइन ही रहेगी। नागरिकों को 40 सवालों के जवाब भरने होंगे। जनगणना निदेशालय ने नागरिकों से इस दरमियान सभी जानकारियां सही-सही भरने की अपील की है ताकि जनगणना के आंकड़ों में कोई गलती न रहे। स्वगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक घर-घर जाकर जनता की गिनती उनकी जातियों के साथ की जाएगी।

