परिस्थिति 1: यदि प्रमोशन वाले पद का ग्रेड पे भी 4600 (पे लेवल 7) ही है
(जैसे उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक को चयन वेतनमान मिलने पर 4600 ग्रेड पे मिल जाता है और प्रमोशन के बाद प्राथमिक प्रधानाध्यापक या उच्च प्राथमिक सहायक अध्यापक का पद भी 4600 ग्रेड पे का ही होता है)
* नया ग्रेड पे: 4600 (पे लेवल 7 ही रहेगा, इसमें कोई बदलाव नहीं होगा)।
* नया बेसिक पे (मूल वेतन): एक इन्क्रीमेंट बढ़ जाएगा
• गणना: उदाहरण स्वरूप यदि वर्तमान बेसिक पे ₹50,500 है। नियमों के तहत आपको पे लेवल 7 में ही एक अग्रिम वेतन वृद्धि (Increment) का लाभ मिलेगा। पे मैट्रिक्स के अनुसार लेवल 7 में ₹50,500 से अगला सेल (Cell) ₹52,000 का होता है।
परिस्थिति 2: यदि प्रमोशन वाले पद का ग्रेड पे 4800 (पे लेवल 8) है
(यदि आपका प्रमोशन किसी ऐसे पद पर हो रहा है जिसका ग्रेड पे आपके चयन वेतनमान से ऊंचा है)
* नया ग्रेड पे: 4800 (यानी पे लेवल 8)
* नया बेसिक पे (मूल वेतन): एक इंक्रीमेंट बढ़ जाएगा
• गणना: उदाहरण स्वरूप यदि बेसिक 50500 है तो सबसे पहले आपके वर्तमान लेवल 7 में एक इंक्रीमेंट जोड़ा जाएगा, जिससे यह ₹52,000 हो जाएगा। इसके बाद इस ₹52,000 की रकम को नए प्रमोटेड लेवल 8 की टेबल में ढूंढा जाएगा। चूंकि लेवल 8 में ₹52,000 का सेल (Cell) हूबहू मौजूद है, इसलिए आपका नया बेसिक पे ₹52,000 तय होगा।
ये भी पढ़ें - UP Teacher Update: शिक्षकों को साल में दो बार मिलेगा चयन वेतनमान और प्रोन्नत वेतनमान का लाभ, शासनादेश जल्द
ये भी पढ़ें - समायोजन मामला माननीय उच्च न्यायालय की डिवीजन बेंच का पूर्ण अपडेट :
.jpeg)
