24 October 2026

यूपी में टीजीटी के 17735 पदों पर शिक्षक भर्ती, करें आवेदन, दिसंबर में होगी परीक्षा

 

उत्तर प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने का रास्ता खुल गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक यानी टीजीटी के 17735 पदों पर सीधी भर्ती का विज्ञापन जारी कर दिया है। आवेदन की प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होगी, जबकि भर्ती परीक्षा दिसंबर में आयोजित की जाएगी। हालांकि, इस बार आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को एक जरूरी प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इसके बिना वे भर्ती के लिए ऑनलाइन फॉर्म नहीं भर सकेंगे।


ये भी पढ़ें - पदोन्नति:- वाराणसी की वरिष्ठता सूची जारी,06 नवंबर तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं

ये भी पढ़ें - LT Grade गृह विज्ञान : अभिलेख सत्यापन 29 और 30 अक्तूबर को...!

टीजीटी के 17735 पदों पर होगी भर्ती

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने अशासकीय सहायता प्राप्त (एडेड) माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञापन संख्या 07/2026 जारी किया है। आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार के मुताबिक, भर्ती प्रक्रिया को अभ्यर्थियों के लिए आसान बनाने और पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) की व्यवस्था लागू की गई है। इस भर्ती के तहत कुल 17,735 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए यह एक बड़ा अवसर है।



पहले ओटीआर फिर भर सकेंगे आवेदन फॉर्म

आयोग ने साफ किया है कि टीजीटी भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले अभ्यर्थियों को वन टाइम रजिस्ट्रेशन यानी ओटीआर की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। ओटीआर पूरा होने के बाद ही वे भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह है कि आवेदन शुरू होने का इंतजार करने के बजाय जरूरी दस्तावेज और पंजीकरण से जुड़ी जानकारी पहले से तैयार रखें, ताकि फॉर्म भरते समय परेशानी न हो। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि भर्ती के लिए निर्धारित शैक्षिक योग्यता और पात्रता से जुड़ी अलग-अलग व्यक्तिगत सलाह नहीं दी जाएगी। उम्मीदवारों को विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका पढ़कर ही अपनी पात्रता सुनिश्चित करनी होगी।

 

कब से कब तक कर सकेंगे आवेदन?

आयोग की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक, टीजीटी भर्ती के लिए विज्ञापन 23 अक्टूबर 2026 को प्रकाशित किया गया है। ऑनलाइन आवेदन और पंजीकरण की प्रक्रिया 24 अक्टूबर से शुरू होगी। अभ्यर्थियों को आवेदन शुल्क निर्धारित समयसीमा के भीतर जमा करना होगा। फॉर्म भरते समय कोई गलती हो जाती है, तो उसमें संशोधन के लिए 26 नवंबर 2026 तक का समय दिया गया है।

ये भी पढ़ें - टीजीटी 2026 में BED + TET जिसके पास नहीं है वो 30.06.2027 तक पास करना पड़ेगा टेट या सीटीईटी

ये भी पढ़ें - प्रधानाध्यापक (Headmaster) हाई स्कूल स्तर आवेदन फॉर्म की विज्ञाप्ति, विस्तृत विज्ञापन: कुल पद- 1172

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग TGT भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी ● कुल पद :- 17,735

ये भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा प्रिंसिपल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन जारी ● कुल पद :- 1475

 दिसंबर में होगी टीजीटी भर्ती परीक्षा

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने टीजीटी भर्ती परीक्षा की तारीखें भी घोषित कर दी हैं। परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। ऐसे में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास परीक्षा की तैयारी के लिए सीमित समय होगा। अभ्यर्थियों को चाहिए कि वे आवेदन प्रक्रिया पूरी करने के साथ ही अपनी तैयारी पर भी ध्यान दें। परीक्षा से संबंधित निर्देश, पाठ्यक्रम और पात्रता की जानकारी के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका को ध्यान से पढ़ें।



 कहां मिलेगा भर्ती का पूरा विवरण?

टीजीटी भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विज्ञापन संख्या 07/2026 देख सकते हैं। आवेदन करने से पहले शैक्षिक योग्यता, पात्रता की शर्तें, आवेदन शुल्क और जरूरी दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी जरूर जांच लें। ध्यान रखें कि ओटीआर पूरा करना आवेदन प्रक्रिया का अनिवार्य हिस्सा है। इसलिए फॉर्म भरने से पहले इस प्रक्रिया को पूरा करना जरूरी होगा।