बदायूं में अतिरिक्त दहेज में मकान की मांग पूरी न होने पर एक शिक्षिका को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि प्रसूता और उसके नवजात शिशु के साथ भी मारपीट की गई। महिला थाना पुलिस ने पति, सास और ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत प्रियंका राठौर का विवाह 21 नवंबर 2021 को पीलीभीत जिले के जहानाबाद क्षेत्र के जैतीपुर निवासी जितेंद्र गंगवार से हुआ था। प्रियंका के अनुसार, शादी में उनके मायके पक्ष ने लगभग 25 लाख रुपये खर्च किए थे, फिर भी ससुराल वाले संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज के रूप में मकान की मांग कर रहे थे।
प्रियंका ने आरोप लगाया है कि मार्च 2024 में बेड रेस्ट के दौरान पति ने उनके साथ मारपीट की। इसके बाद 27 सितंबर 2026 को पति, सास राजेश्वरी और ससुर देवेंद्र पाल ने कथित रूप से प्रियंका और उनके बच्चे की पिटाई की, जान से मारने की धमकी दी और उन्हें मायके छोड़ गए।
सीओ सिटी सुमेध मिलिंद जाधव ने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को सौंपी गई है।

