यूपी की मतदाता सूची में युवाओं के नाम अधिक से अधिक जोड़े जाने के लिए विश्वविद्यालय व कॉलेजों की मदद ली जाएगी। विश्वविद्यालय व कॉलेजों में युवाओं को ऑनलाइन मतदाता फॉर्म-6 भरवाए जाएंगे। वहीं इस महीने सभी 1.77 लाख बूथों पर चार विशेष कैंप लगाए जाएंगे।
ये भी पढ़ें - जिले में टीचर्स एवं नॉन टीचिंग स्टाफ के सत्र 2026-27 में बोनस के भुगतान के संबंध में
मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय की ओर से सभी जिलों के डीएम को निर्देश दिए गए हैं कि विश्वविद्यालय व कॉलेजों में युवाओं को ऑनलाइन माध्यम से मतदाता फॉर्म-6 भरवाए जाएं और अधिक से अधिक युवाओं को मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया जाए। यूपी में 21 व 22 नवंबर और 28 व 29 नवंबर को प्रदेश के सभी 1.77 लाख बूथों पर विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। बूथ पर सभी बीएलओ मौजूद रहेंगे और वह लोगों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और संशोधन कराने इत्यादि के लिए फॉर्म भरवाएंगे। नवंबर में यह चारों विशेष कैंप शनिवार व रविवार को आयोजित किए जा रहे हैं। जिससे अधिक लोग आसानी से बूथों पर आकर फॉर्म भर सकें। प्रदेश में 12 को एसएसआर की ड्राफ्ट मतदाता सूची आएगी।

