हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

04 November 2026

शिक्षक भर्ती अभ्यर्थियों का मंत्री के आवास पर प्रदर्शन

 68,500 सहायक शिक्षक भर्ती की आरक्षण विसंगति दूर करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मंगलवार की सुबह प्रावधिक शिक्षामंत्री मंत्री आशीष पटेल और शाम को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के आवास प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों ने आरक्षण की विसंगति दूर करने और भर्ती पूरी करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। उन्होंने अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षित श्रेणी में शामिल कर भर्ती का परिणाम संशोधित करने और पात्र अभ्यर्थियों को नियुक्ति देने की मांग उठायी। करीब आधे घंटे बाद मंत्री आशीष पटेल ने आवास से बाहर आकर अभ्यर्थियों मिलकर समस्याएं सुनीं। उन्होंने अभ्यर्थियों को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ न्याय के लिए प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने दीपावली तक का समय देने की मांग की। बाद में पुलिस ने अभ्यर्थियों को इको गार्डन भेज दिया।

ये भी पढ़ें - Gold Silver Price Crash: दिवाली से पहले सोना-चांदी धड़ाम! चांदी ₹8,000 तक सस्ती, सोने के भाव में भी बड़ी गिरावट

ये भी पढ़ें - 8th Pay Commission Arrears: 8वें वेतन आयोग में कितना मिलेगा एरियर? समझें पूरा गणित


प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे तूफान सिंह और आशुतोष वर्मा ने कहा कि राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की संस्तुति और राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के आदेश के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 10 सितंबर 2026 को बेसिक शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में हुई बैठक में भी आरक्षण की विसंगति पर चर्चा हुई थी। इसके बावजूद मामला लंबित है।

विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों अभ्यर्थी जुटे

नवीन चौधरी ने कहा कि तय समय में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो अभ्यर्थी मंत्री के आवास पर दीपावली मनाएंगे। मंगलवार को प्रदर्शन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल हुए। ये अभ्यर्थी 64 दिन से इको गार्डन में धरना दे रहे हैं। इस दौरान डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक समेत दर्जन भर मंत्रियों के आवास पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दे चुके हैं। अभ्यर्थियों ने बताया कि वर्ष 2018 में शिक्षक भर्ती का विज्ञापन निकला था। इन्हें अभी तक नौकरी नहीं मिली है। अभ्यर्थियों का कहना है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन तेज होगा।

Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more