हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 November 2026

प्राथमिक विद्यालय में छात्र की मौत पर तीन को नोटिस


बलिया। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने बलिया के प्राथमिक विद्यालय कनैला में करंट से छात्र की मौत का स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने यूपी पावर कॉर्पोरेशन के चेयरमैन-सह-प्रबंध निदेशक, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।


विद्यालय में कक्षा चार के छात्र अरशद की छत पर लौकी तोड़ते समय करंट लगने से मौत हो गई थी। आयोग के मुताबिक, शिक्षकों ने छात्र को मिड-डे मील के लिए लौकी तोड़ने छत पर भेजा था। आयोग ने इसे मानवाधिकार उल्लंघन का गंभीर मामला बताया है। घटना में दो शिक्षक निलंबित और बिजली विभाग के जेई भी निलंबित हो चुके हैं।
Basic Shiksha Khabar | PRIMARY KA MASTER | SHIKSHAMITRA | Basic Shiksha News | Primarykamaster | Updatemarts | Primary Ka Master | Basic Shiksha News | Uptet News | primarykamaster | SHIKSHAMITRA

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more