हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

06 November 2026

ग्राम प्रधानों का फिर बढ़ेगा कार्यकाल



लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। यूपी में ग्राम प्रधानों का प्रशासक पद पर छह महीने का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है । ऐसे में पंचायती राज विभाग फिर से कार्यकाल बढ़ाने के लिए तैयारी कर रहा है । शासन को इस संबंध में प्रस्ताव भेजा गया है ।

यूपी में 57694 ग्राम प्रधानों को बीते 26 मई को प्रशासक के पद पर नियुक्त किया गया था । छह महीने या उससे पहले चुनाव होने तक इन्हें प्रशासक के पद पर तैनात किया गया था । अब छह महीने का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है । ऐसे में फिर कार्यकाल बढ़ाने की तैयारी की जा रही है । उधर राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष ललित शर्मा ने बिना ओबीसी आरक्षण चुनाव न कराने की मांग की है ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more