हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

16 November 2026

जनगणना ड्यूटी से ‘निपुण’ पर संकट

जनगणना ड्यूटी से ‘निपुण’ पर संकट

लखनऊ। प्राइमरी स्कूलों में बच्चों की शैक्षिक दक्षता परखने के लिए होने वाला निपुण आकलन शिक्षकों की जनगणना ड्यूटी के चलते मुश्किल में पड़ सकता है। एक दिसंबर से चार जनवरी 2027 तक जिले के करीब तीन हजार शिक्षकों की ड्यूटी जनगणना के काम में लगी है।



 शासन ने 21 से 30 दिसंबर तक निपुण आकलन के पहले चरण को पूरा कराने की समय सीमा तय कर दी है। डायट प्रचार्य को स्कूलों का रोस्टर बनाकर सूची राज्य परियोजना कार्यालय को भेजनी थी। शिक्षकों ने इसे अव्यावहारिक बताते हुए शासन से पहले चरण के निपुण आकलन की तारीख आगे बढ़ाने की मांग उठाई है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more