हमारे WhatsApp चैनल को फॉलो करें

11 November 2021

सत्ता में आने पर आशा व आंगनबाड़ी कर्मचारियों 10 हजार: प्रियंका



कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस आशा बहनों के मानदेय के हक और उनके सम्मान के प्रति प्रतिबद्ध है और सरकार बनने पर आशा बहनों एवं
आंगनबाड़ी कर्मियों को 10,000 रु प्रतिमाह का मानदेय देगी। उप्र सरकार द्वारा आशा बहनों पर किया गया एक-एक वार उनके द्वारा किए गए कामों का अपमान है। आशाओं ने कोरोना में व अन्य मौकों पर पूरी लगन से अपनी सेवाएं दीं। मानदेय उनका हक है। उनकी बात सुनना सरकार का कर्तव्य है। वे सम्मान की हकदार हैं और मैं इस लड़ाई में उनके साथ हूं। प्रियंका गांधी ने शाहजहांपुर में मुख्यमंत्री से मिलने जा रही आशा बहुओं को रोकने का वीडियो शेयर किया है ।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more