UpdateMarts•Com
Follow Channel

09 January 2022

यूपी बोर्ड परीक्षा 2022: जनपदीय समिति की ओर से निर्धारित केंद्रों की सूची आज होगी जारी


प्रयागराज। माध्यमिक शिक्षा परिषद यूपी बोर्ड 2022 की परीक्षा के आयोजन के लिए 24 जनवरी तक केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी कर सूची जारी कर देगा। इसकी कवायद जारी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद आज जनपदीय समिति की ओर से निर्धारित केंद्रों की सूची वेबसाइट पर जारी कर देगा।


जनपदीय समिति की ओर से ऑनलाइन निर्धारित परीक्षा केंद्रों के त्रुटि/ विसंगति के संबंध में छात्र, अभिभावक, प्रधानाचार्य और प्रबंधक को पुन: कोई आपत्ति हैं तो वह अपनी आपत्ति जिला विद्यालय निरीक्षक से प्रतिहस्ताक्षरित कराकर परिषद की ईमेल आईडी पर 15 जनवरी तक कर सकते हैं। इन आपत्तियों का निस्तारण परिषद की केंद्र निर्धारण समिति करेगी। आपत्तियों के निस्तारण के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद केंद्रों की सूची को अंतिम रूप से ऑनलाइन कर देगा। 

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more