UpdateMarts•Com
Follow Channel

08 February 2022

शिक्षक भर्ती 2012 के आवेदकों ने सौंपा ज्ञापन

मैनपुरी प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2012 के आवेदकों ने सदर विधायक राजकुमार यादव से मुलाकात की। आवेदकों ने टेट परीक्षा पास करने के बाद भी नौकरी न दिए जाने को लेकर ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि सरकार बनने पर छूटे हुए आवेदकों को नौकरी दी जाए। आवेदकों ने विधायक का माला पहनाकर स्वागत भी किया।



शुक्रवार को विधायक के आवास पर पहुंचे सुधीर यादव, अनिल कुमार शाक्य, ज्ञानेंद्र कुमार, अभिमन्यु, विक्रम सिंह, विमल कुमार सिंह चौहान आदि ने ज्ञापन देकर कहा कि सपा की पूर्व सरकार में निकाले गए 73825 पदों की प्राथमिक शिक्षक भर्ती 2012 के आवेदक हैं। उन्होंने टेट पास किया। कोर्ट ने भर्ती को सही ठहराया है। पूर्व सरकार सदन में विज्ञापन पर भर्ती की बात कह चुकी है। लेकिन 2017 में भाजपा सरकार आने पर भर्ती पूरी नहीं कराई गई। जिससे जनपद में दर्जनों बीएड टेट पास अभ्यर्थी नौकरी के लिए भटक रहे हैं। आवेदकों ने विधायक से भर्ती पूरी कराने की मांग की है।

Guruji Portal: Hindi Notes| Free Exam Notes |GS Notes| Quiz| Books and lots more